कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के आयोजन की जिम्मेदारी कोलकाता को देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को फीफा और एआईएफएफ का शुक्रिया अदा किया।
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने स्पेन को मात देकर अपना पहला अंडर-17 विश्व कप खिताब हासिल किय।
एक फेसबुक पोस्ट में बनर्जी ने कहा, “बंगाल के साथ-साथ भारत के लिए फाइनल मैच का दिन ऐतिहासिक रहा। पहली बार विवेकानंद युवा भारती क्रीरांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में अंडर-17 विश्व कप के फाइनल का मैच खेला गया। मैं इस मैच के आयोजन की जिम्मेदारी कोलकाता को देने के लिए फीफा और एआईएफएफ की शुक्रगुजार हूं।”
ममता ने कहा, “मैं पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद थी। इस खिताब की विजेता टीम के साथ-साथ में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम को दिल से बधाई देना चाहती हूं। बंगाल और भारत के लिए यह गौरव का पल है।”
dharmpath.com dharmpath