मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। तैल चित्रों पर बनी फिल्म ‘लविंग विंसेंट’ भारत में तीन नवंबर को रिलीज होगी।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह फिल्म पेंटिंग के माध्यम से चित्रकार विंसेंट वैन गोघ की कहानी पर आधारित है। यह भारत में एमवीपी एंटरटेनमेंट द्वारा लाई जा रही है। यह फिल्म 10 से भी कम पर्दो पर रिलीज होगी।
फिल्म में रॉर्बट गुलैकजिक ने विंसेंट वैन गोघ की भूमिका निभाई है। इसे दुनिया की पहली पूर्ण पेंटेड फीचर फिल्म करार दिया गया है। इसका लेखन और निर्देशन डोरोटा कोबिला और ह्यूग वेल्चमैन ने किया है।
दुनिया भर के 125 से अधिक पेशेवर तैल-चित्रकार फिल्म की कहानी के लिए 65,000 चित्र बनाने के लिए पोलैंड और ग्रीस में स्थित ‘लविंग विंसेंट’ स्टूडियो पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath