गुर्दे अब पूरी तरह दुरुस्त हैं : सेलेना

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज का कहना है कि प्रत्यारोपण ऑपरेशन से उनके गुर्दे पूरी तरह ठीक हो गए हैं और वह अपना जीवन बचाने का श्रेय अपनी दोस्त फ्रांसिया रैसा को देती हैं, जिन्होंने अपने गुर्दे उन्हें दान दिए।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ल्यूपस जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहीं पॉप स्टार ने ‘द टूडे शो’ के साथ साक्षात्कार में कहा, “यह जीवन और मृत्यु के समान था।”

इससे पहले सेलेना (25) ने खुलासा किया था कि उनकी दोस्त फ्रांसिया रैसा ने गुप्त ऑपरेशन के दौरान उन्हें गुर्दे दान दिए।

चिकित्सा के बाद से अपने पहली साक्षात्कार में गोमेज ने कहा, “मेरे गुर्दे अब सही हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह महसूस कर रही हैं कि उनका जीवन फ्रांसिया ने बचाया? गायिका ने कहा, “उन्होंने ही बचाया है।”

गोमेज ने 14 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की थी, जिसमें उनके साथ रैसा भी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493