टीवी शो में क्लेयर फॉय को लगातार छूने पर लताड़े गए सैंडलर

लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता एडम सैंडलर टीवी शो ‘द ग्राहम नॉटर्न शो’ में बातचीत के दौरान अभिनेत्री क्लेयर फॉय को बार-बार छूने को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उनकी इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, शो के शुक्रवार रात के एपिसोड में सैंडलर को फॉय के घुटने पर हाथ रखे देखा जा सकता है। उन्होंने अभिनेत्री द्वारा उनका हाथ हटाए जाने के प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया। अभिनेता ने कई बार उनके घुटने पर हाथ रखा, जिसके कारण अभिनेत्री ने अजीब महसूस किया।

शो में बतौर अतिथि शामिल हुईं अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन भी सैंडलर की इस नागवार हरकत को देखकर हैरान रह गईं।

सैंडलर ने थॉम्पसन के पैर को भी छुआ। बाद में कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत की निंदा की।

एक दर्शक ने ट्वीट किया, “एडम सैंडलर ने बेवजह फॉय के घुटने को छुआ, उन्होंने (फॉय) उनका हाथ हटाया, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा फिर किया।”

एक अन्य शख्स ने लिखा, “एडम सैंडलर को क्लेयर फॉय के घुटने पर बार-बार हाथ रखते देखकर काफी असहज महसूस हुआ।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493