राजनाथ ने अक्षय की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात की और भारतीय सेना की मदद करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

राजनाथ ने ‘एयरलिफ्ट’ के अभिनेता के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “अक्षय कुमार से मुलाकात। भारत के बड़े दिल वाले परिवारों के लिए उनके समर्थन की प्रशंसा करते हैं।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने लिखा, “आपके बिना इनमें से कुछ संभव नहीं था। ‘भारत के वीर’ को साकार कराने के लिए हमेशा आपका आभारी रहेंगे।”

अप्रैल में राजनाथ सिंह और अक्षय द्वारा शुरू किया गया ‘भारत के वीर’ का उद्देश्य उन अर्धसैनिक बलों केपरिवारों को सीधे ऑनलाइन चंदा पहुंचाना है, जिन्होंने एक जनवरी, 2016 से लेकर देश के लिए अपनी जान गंवाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493