कॉल्टन व जेफ ने रचाई शादी

लॉस एंजलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘एरो’ स्टार कॉल्टन हेनेस और सेलिब्रिटी फूल कारोबारी जेफ लेथम शादी के बंधन में बंध गए।

यूएसमैगजिन डॉट कॉम की खबर के मुताबिक ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी कल्ट’ के 29 वर्षीय स्टार और 47 वर्षीय सेलिब्रिटी फूल कारोबारी ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को रियलिटी टीवी जगत की शख्सियत क्रिस जेनर द्वारा आयोजित समारोह में जीवन भर साथ रहने की कसम खाई।

शादी के इस जश्न में बिली लॉर्ड, चेयान जैक्सन और लेस्ली ग्रॉसमैन के साथ-साथ सोफिया वेर्जरा और जो मंगैनीलो उपस्थित रहे।

शादी समारोह में दूल्हे ने सफेद रंग का टक्सीडो जैकेट पहना था, जिसे लाल रंग के गुलाब से सजाया गया था। साथ ही एक दीवार को गुलाब और मोमबत्तियों से ढक दिया गया था।

प्रेमी जोड़े ने मैक्सिको के लॉस काबोस में लास वेंटानस अल पाराइसो में सगाई की थी और इस साल मार्च में इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी शादी की घोषणा की थी।

मई 2016 में हेनेस ने खुद को समलैंगिक होने की बात को सार्वजनिक कर दिया था और फरवरी में लेथम के साथ अपने रिश्ते को जाहिर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493