गोल्फ : पिटायाराट ने जीता इंडोनेशिया ओपन

जकार्ता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के युवा गोल्फर पानुफोल पिटायारट ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन में जीत हासिल करते हुए एशियन टूर का पहला खिताब अपने नाम किया है।

जकार्ता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के युवा गोल्फर पानुफोल पिटायारट ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन में जीत हासिल करते हुए एशियन टूर का पहला खिताब अपने नाम किया है।

पिटायाराट ने रविवार को 25 होल का खेल खेला और पांच शॉट की बढ़त के साथ जीत हासिल की। तीसरे दिन का खेल खराब मौसम के कारण पूरा नहीं हो सका था इसलिए चौथे दिन तीसरे दिन का शेष खेल पूरा किया गया।

पिटायाराट ने कुल 23 अंडर 265 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। उनके हमवतन टिरावट केइवसिरिबानडिट दूसरे स्थान पर रहे। वहीं जैज जानेवाटानानोंड तीसरे और नामचोक टानटिपोखाकुल चौथे स्थान पर रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493