टोटेनहम के खिलाफ युनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन किया : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ टीम के खिलाड़ियों की ओर से दिए गए शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

फारवर्ड एंथोनी मार्शियल की ओर से दागे गए एकमात्र गोल के दम पर युनाइटेड ने शनिवार रात खेले गए मैच में टोटेनहम को 1-0 से मात दी।

‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के निवासी मोरिन्हो ने कहा, “हमारी टीम का ध्यान लक्ष्य पर था और हम एक प्रतिभाशाली टीम की तरह खेल रहे थे। मैच के अंतिम कुछ पलों के दौरान हम जानते थे कि एक गलती भी भारी पड़ सकती है और अंत में यह टोटेनहम के साथ हुआ।”

मोरिन्हो ने कहा, “हमारी ओर से अच्छा प्रदर्शन दिया गया था। मुझे टीम के खिलाड़ियों का खेल अच्छा लगा। मुझे लग रहा था कि यह मैच या तो गोलरहित या 1-1 से बराबरी पर समाप्त होगा। इस सप्ताह टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ऐसा लगा कि यह मैच उनके करियर का सबसे बेहतरीन मैच होगा।”

पुर्तगाल के 54 वर्षीय मोरिन्हो ने कहा कि दोनों ही टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, लेकिन युनाइटेड के साथ उसका भाग्य था और इसलिए, टीम गोल स्कोर कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493