सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और हंगरी की टिमए बाबोस ने रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और हंगरी की टिमए बाबोस ने रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
इस जोड़ी ने फाइनल में नीदरलैंड्स की किकि बेर्टेस और स्वीडन की योहान लार्सन को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तीसरी वरीय बाबोस और हलावाकोवा की जोड़ी ने अपनी विपक्षी जोड़ी को एक घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 10-5 से मात दी।
मैच के बाद हलावाकोवा ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम मैच जीत गए हैं।”
उन्होंने कहा, “हम पहले की तरह अच्छा नहीं खेल रहे थे और थोड़े से घबराए हुए थे। अंत में हमने पूरी ताकत के साथ खेला।”
उन्होंने कहा, “हम अंत में ज्यादा आक्रामक हो गए थे। मेरा मानना है कि बड़े विजेताओं को ऐसा करना होता है।”
इस खिताब के अलावा बाबोस और हलावाकोवा ने इस साल राबात क्यूबेक और ताशकेंट और मास्को का खिताब भी जीता है।
dharmpath.com dharmpath