पेरिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेहतरीन फॉर्म में चले रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने रविवार को वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
श्रीकांत ने फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे खेलों में 21-14, 21-13 से मात दी। यह मैच 35 मिनट तक चला।
जापानी खिलाड़ी श्रीकांत को चुनौती नहीं दे सके और भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से मुकाबला अपने नाम करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया। श्रीकांत ने हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath