फेडरर ने 8वीं बार जीता स्विस इंडोर्स टूर्नामेंट

बासेल (स्विट्जरलैंड), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आठवीं बार स्विस इंडोर्स बासेल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

फेडरर ने फाइनल मैच में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को मात देकर इस खिताब पर कब्जा जमाया।

अपने करियर में 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने मार्टिन को 6-7 (5-7), 6-4, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरर को 2012 और 2013 के संस्करण में मार्टिन ने फाइनल में मात दी थी।

इस खिताब के साथ फेडरर ओपन एरा के दूसरे सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। वह चेक गणराज्य के खिलाड़ी इवान लेंडल से एक खिताब पीछे हैं, वहीं अमेरिका के दिग्गज जिम्मी कोनोर्स से 14 खिताब पीछे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493