एटीपी रैंकिंग : शीर्ष पर बरकरार हैं नडाल

मेड्रिड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

सोमवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग से यह बात पता चली।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 16 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल के बाद इस रैंकिंग में हाल हाल ही में आठवीं बार स्विस इंडोर्स बासेल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर हैं।

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे तीसरे, जर्मन के एलेक्जेंडर ज्वेरेव एक स्थान ऊपर उठते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ज्वेरेव ने क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक को पांचवें स्थान पर धकेल दिया।

इसके अलावा, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम छठे, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सातवें, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव आठवें, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका नौवें और बेल्जियम के डेविड गोफिन 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493