कोलकाता फिल्म संस्थान के विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

कोलकाता, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) में विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। वे 14 छात्राओं के निष्कासन को तत्काल और बिना शर्त वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

निष्कासन वापस लेने के अलावा, उनकी अन्य मांगों में अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था समाप्त करने और शैक्षणिक सुधार शामिल हैं।

शनिवार देर शाम सात विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल की शुरुआत की और सोमवार को सात अन्य विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे।

छात्राओं को पुराने छात्रावास को खाली कर परिसर में बने नए महिला छात्रावास में जाने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद छात्राओं को निष्कासित कर दिया गया। जिसके बाद से विद्यार्थी 17 अक्टूबर से आंदोलनरत हैं।

उसके बाद से अबतक संस्थान के विद्यार्थियों और अधिकारियों के बीच गतिरोध समाप्त नहीं हो पाया है।

आंदोलनरत विद्यार्थियों का तर्क है कि वे अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन प्रशासन ने निष्कासन बिना शर्त वापस लेने से इंकार कर दिया।

विद्यार्थियों ने कहा है कि अगर सोमवार शाम तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

संस्थान के निदेशक देबमित्र मित्रा ने कहा है कि निष्कासन बिना शर्त वापस लेना संभव नहीं है और यह एक खराब उदहारण बनेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493