मैं अब एक समलैंगिक शख्स की तरह जीवन बिताउंगा : केविन स्पेसी

लॉस एंजेलिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता केविन स्पेसी का कहना है कि उन्होंने अभिनेता एंथोनी रैप द्वारा लैंगिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद अब एक ‘समलैंगिक शख्स के रूप जीवन बिताने’ का फैसला किया है।

रैप ने स्पेसी पर आरोप लगाया है कि वह (रैप) जब 14 साल के थे तो उन्होंने (स्पेसी ने ) उन्हें यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया।

मीडिया कंपनी बजफीड को रविवार को दिए साक्षात्कार में रैप ने कहा था कि 31 साल पहले स्पेसी ने मैनहट्टन के एक अपार्टमेंट में उनका यौन उत्पीड़न किया था।

वेबसाइट ‘द गार्डियन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अतीत में अपनी लैंगिकता और निजी जीवन को लेकर निजता बनाए रखने वाले स्पेसी ने ट्विटर के जरिए रैप से माफी मांगी और यह घोषित किया कि अब वह अपना जीवन एक समलैंगिक शख्स के रूप में जीना चाहते हैं।

स्पेसी ने ट्वीट किया, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह वाकया याद नहीं है, यह 30 साल से ज्यादा समय की बात हो चुकी है। लेकिन, जैसा उन्होंने कहा है अगर वैसा व्यवहार मैंने उनके साथ किया था, तो मैं शराब के नशे में किए गए दुर्व्यवहार के लिए तहे दिल से उनसे माफी मांगता हूं और जिस तरह की मनोदशा से आजतक गुजरने के बारे में उन्होंने बताया है, उसका मुझे दुख है।”

अभिनेता ने लिखा, “मैंने पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ संबंध बनाए हैं। मैंने पूरा जीवन पुरुषों के साथ रोमांटिक संबंध बनाया है और अब मैंने एक समलैंगिक शख्स के रूप में जीवन जीने का फैसला किया है। अब मैं इससे खुलकर और ईमानदारी से निपटना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493