खनिज उत्पादन सूचकांक 92.7 अंक

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक अगस्त में 92.7 अंक रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 9.4 प्रतिशत अधिक है। यह आकलन नई श्रृंखला के आधार पर किया गया है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अगस्त 2017 के दौरान देश में कुल 18,015 करोड़ रुपये मूल्य के खनिजों का उत्पादन हुआ, जिसमें परमाणु एवं लघु या गौण खनिज शामिल नहीं हैं। इसमें कोयले का सर्वाधिक 6,158 करोड़ रुपये (34 प्रतिशत) का योगदान रहा।

बयान के अनुसार, कोयले के बाद महत्व की दृष्टि से क्रमश: पेट्रोलियम (कच्चा)-5489 करोड़ रुपये, लौह अयस्क-1921 करोड़ रुपये, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई)- 2225 करोड़ रुपये, चूना पत्थर-562 करोड़ रुपये और लिग्नाइट-615 करोड़ रुपये योगदान रहा।

बयान के अनुसार, अगस्त, 2017 के दौरान खनिजों के कुल उत्पादन में मूल्य की दृष्टि से इन छह खनिजों का कुल योगदान लगभग 94 फीसदी रहा।

बयान के अनुसार, अगस्त, 2017 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन निम्न प्रकार रहा :

कोयला- 457 लाख टन, लिग्नाइट- 33 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई)- 269 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा)- 30 लाख टन, बॉक्साइट- 1990 हजार टन, क्रोमाइट-160 हजार टन, तांबा सांद्र-10 हजार टन, सोना-113 किलोग्राम, लौह अयस्क-137 लाख टन, सीसा सांद्र-27 हजार टन, मैग्नीज अयस्क-167 हजार टन, जस्ता सांद्र-115 हजार टन, एपेटाइट एवं फॉस्फोराइट-109 हजार टन, चूना पत्थर-253 लाख टन, मैग्नेसाइट-12 हजार टन और हीरा-2906 कैरेट।

बयान में कहा गया है कि अगस्त, 2017 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण खनिजों की उत्पादन वृद्धि दर जुलाई, 2016 की तुलना में सकारात्मक रही। इनमें जिंक सांद्र (19.4 प्रतिशत), हीरा (47.9 प्रतिशत), लौह अयस्क (20.6 प्रतिशत), मैगनीज अयस्क (9.6 प्रतिशत), उपयोग की गई प्राकृतिक गैस (4.5 प्रतिशत), चूना पत्थर (10.4 प्रतिशत), सीसा सांद्र (41.4 प्रतिशत), कोयला (15.7 प्रतिशत), बॉक्साइट (25.0 प्रतिशत) एपेटाइट एवं फॉस्फोराइट (120.1 प्रतिशत) लिग्नाइट (17.4 प्रतिशत) शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493