प्रधानमंत्री को हृदयस्पर्शी संदेशों वाला मैट्रेस भेंट

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेकफिट नामक स्टार्ट-अप ने हाल ही में दिवाली के मौके पर एक मजेदार, अभिनव अभियान आयोजित किया, जिसमें उसने पूरे देश से 50 सर्वाधिक रचनात्मक व दिल को छूने वाले संदेशों के साथ प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप खास ‘मेक इन इंडिया’ मैट्रेस भेंट किया है।

वेकफिट ने हर प्रकार के भारतीय बॉडी टाइप के लिए मैट्रेस का निर्माण किया है, जो आरामदायक नींद के लिए रीढ़ की हड्डी को सहयोग करता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “हमारे प्रधानमंत्री बहुत ज्यादा काम करने के लिए जाने जाते हैं, जो कदाचित ही आराम करते हैं। उन्होंने एक दिन में 3.5 घंटे ही सोने की बात भी स्वीकारी है! इसलिए, महीनों के शोध व ग्राहकों के फॉलो-मी-होम्स के बाद वेकफिट की टीम द्वारा बनाई गई यह मैट्रेस इतने सालों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए धन्यवाद करने के लिए आदर्श उपहार है।”

बयान के अनुसार, अभियान के तहत 1,000 से ज्यादा प्रविष्टियों में एक बाहरी जूरी ने शीर्ष 50 को चुना है, जिनके संदेश उनकी संपर्क जानकारी के साथ प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। इन 50 प्रतिष्टियों में से शीर्ष तीन प्रविष्टियों को मुफ्त वेकफिट मैट्रेस भी मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493