‘काल भैरव’ रोमांच पैदा करेगा : राहुल शर्मा

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता राहुल शर्मा मानते हैं कि उनका अगला टीवी धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ दर्शकों के भीतर रोमांच पैदा करेगा।

राहुल ने एक बयान में कहा, “मैं ‘काल भैरव रहस्य’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इस टीवी शो में सिद्धपुर नामक काल्पनिक गांव में स्थित काल भैरव नामक एक प्राचीन मंदिर की कहानी दिखाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सूर्यास्त के बाद उस मंदिर में जाते हैं, उन्हें भगवान काल भैरव दंड देते हैं।”

राहुल ने कहा, “शो की अवधारणा बहुत ही रोचक है और यह पहले एपिसोड से ही दर्शकों के भीतर रोमांच पैदा करेगा। यह शो राहुल की यात्रा को दिखाएगा, जो अपने भाई को ढूंढ़ने के लिए गांव में जाता है। उसका भाई काल भैरव मंदिर में जाने के बाद से गायब है।”

इस शो में छवि पाण्डेय, सरगन कौर, इकबाल खान, माधवी गोगाते, सोमेश अग्रवाल और श्याम माशलकर भी नजर आएंगे। शो का प्रसारण सोमवार से चैपल स्टार भारत पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493