युनाइटेड क्लब को लुकाकु का समर्थन करना चाहिए : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने सोमवार को टीम के फारवर्ड रोमेलु लुकाकु के प्रति समर्थन में कमी के लिए सभी प्रशंसकों को लताड़ लगाई।

कोच ने कहा कि लुकाकु का समर्थन न करना गलत है, क्योंकि बेल्जियम के खिलाड़ी ने क्लब के लिए खेले गए अपने हर मैच में अपना 100 प्रतिशत दिया है।

पुर्तगाल के निवासी मोरिन्हो ने ‘द इंडिपेंडेंट’ को दिए एक बयान में कहा, “मैं प्रशंसकों से इस बात का जवाब चाहता हूं कि उन्होंने इतना सब कुछ करने के बाद भी लुकाकु का समर्थन क्यों नहीं किया?”

मोरिन्हो ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह किसी भी तरीके से सही था। मैं निराश हूं, लेकिन लुकाकु से नहीं।”

युनाइटेड के प्रशंसकों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में मोरिन्हो ने कहा, “वे टिकट के पैसे देते हैं, तो वे जो चाहे कर सकते हैं। अगर किसी खिलाड़ी की आलोचना नहीं करनी है, तो वो करते हैं। एक खिलाड़ी अगर लगातार काम कर रहा है, तो भी वे आलोचना करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493