वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग ने ‘आतंकी गतिविधियों, अपहरण और अपराध के उच्च दर’ के चलते अपने नागरिकों को नाइजर और उसके आसपास के क्षेत्रों की यात्रा पर जाने से जुड़े जोखिम को लेकर सोमवार को चेतावनी जारी की है। मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

जारी की गई यात्रा चेतावनी में कहा गया है, “लीबिया, माली और समूचे उत्तरी नाइजर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी संगठन, सशस्त्र समूह और तस्कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।”
चेतावनी में आगे कहा गया है कि माली आधारित चरमपंथी संगठनों मे सीमा पार कर ली है और नाइजीरियाई सुरक्षा बलों (एफडीएस) और एफडीएस के साथ सहयोग कर रहे अमेरिकी सुरक्षा बलों पर कई घातक हमले किए हैं।
द हिल पत्रिका के मुताबिक, यात्रा चेतावनी में सहारा, लीबिया, पश्चिम अफ्रीका में सक्रिय ‘अल कायदा इन द इस्लामिक मागरीब’ (एक्यूआईएम), इस्लामिक स्टेट, और बोको हराम का उल्लेख किया गया है।
विदेश विभाग द्वारा यह घोषणा नाइजर में एक आतंकी हमले में अमेरिकी के विशेष बलों के चार सैनिकों के मारे जाने के बाद जारी की गई है।
द हिल पत्रिका के अनुसार, यह चेतावनी उसी दिन आई है, जिस दिन विदेश मंत्रालय ने पांच साहेल देशों (जी-5 साहेल) के संयुक्त बलों को सुरक्षा प्रयासों के लिए छह करोड़ डॉलर की सहायता देने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी, जिसमें नाइजर, माली, मॉरिटानिया, चाड और बुरकिना फासो शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath