व्हिटनी ह्यूस्टन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी क्रिस्टीना

लॉस एंजेलिस, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका व गीतकार क्रिस्टीना एगुइलेरा 2017 के अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में व्हिटनी ह्यूस्टन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वह 1992 की उनकी सफल फिल्म ‘द बॉडीगार्ड’ के गीतों को प्रस्तुत करेंगी।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी घोषणा सोमवार को डिक क्लार्क प्रोडक्शंस और एबीसी द्वारा की गई जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समारोह का प्रसारण करेंगे। पुरस्कार समारोह 19 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।

‘द बॉडीगॉर्ड : ओरिजनल साउंडट्रैक अल्बम’ के गानों पर प्रस्तुति 25 नवम्बर, 1992 में रिलीज अल्बम की 25वीं सालगिरह से ठीक कुछ दिन पहले होगी।

इस शो का माइक्रोसॉफ्ट थियेटर से सजीव प्रसारण होगा। यह भारत में वीएच1 पर 20 नवम्बर को प्रसारित होगा।

ह्यूस्टन इस्टेट की ओर से एक बयान में कहा गया, “व्हिटनी ह्यूस्टन ने खुद 2001 में कहा था कि क्रिस्टीना एगुइलेरा ने उनके गीत रन टू यू के नए संस्करण को बहुत अच्छा गया था।”

बयान के अनुसार, “यह बहुत सम्मान की बात है कि वह अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में इस अल्बम की 25वीं सालगिरह पर व्हिटनी को विशेष श्रद्धांजलि देंगी। व्हिटनी ने कहा था कि बिना किसी संदेह के क्रिस्टीना की आवाज मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ आवाजों में से एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493