दुबई में एटीके का शिविर समाप्ति की ओर

कोलकाता, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दो बार की विजेता एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) दुबई में नए खिलाड़ियों और नए कोच के साथ अपने तीन सप्ताह के शिविर की समाप्ति की ओर है।

एटीके ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

एटीके ने दुबई के नाद अल शेबा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 12 अक्टूबर से सीजन से पहले अपना अभ्यास शिविर शुरू किया था।

टीम के चार नवंबर को कोलकाता पहुंचने की संभावना है।

टीम ने अपने तीनों अभ्यास मैचों में जीत हासिल की है। वह अपना आखिरी अभ्यास मैच बुधवार को खेलेगी।

एटीके ने अपने पहले अभ्यास मैच में दुबई ऑल स्टार्स को 3-0 से हराया था। दूसरे अभ्यास मैच में उसने दुबई आयरिश फुटबाल क्लब को 2-1 से मात दी थी। तीसरे मैच में उसने दिब्बा अल-हिस्न स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब को 3-1 से परास्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493