काबुल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को एक हवाई हमले में चार तालिबान आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए।
सेना के प्रवक्ता गुलाम हजरत करीमी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “खुफिया विभाग से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने चारदारा जिले के नावाबाद इलाके में तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें चार आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गए।”
तालिबान आतंकवादियों का चारदारा जिले और उसके आसपास के इलाकों पर आंशिक नियंत्रण है।
dharmpath.com dharmpath