चैंपियंस लीग : रोमा ने चेल्सी को 3-0 से रौंदा

रोम (इटली), 1 नवंबर (आईएएनएस)। चैंपियंस लीग के ग्रुप सी के एक मैच में इटली के क्लब एएस रोमा ने इंग्लिश प्रीमीयर लीग की गत विजेता चेल्सी को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही रोमा ग्रुप सी में पहले पायदान पर पहुंच गया है।

रोमा ने मैच की दमदार शुरुआत करते हुए पहले मिनट में ही स्टीफन एल शारावी के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली।

चेल्सी ने इसके बाद मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश की और टीम के टॉप खिलाड़ी ईडन हैजार्ड ने कई मौके भी बनाए, लेकिन वह रोमा के गोलकीपर एलिसन से पार पाने में कामयाब नहीं हो पाए।

चेल्सी द्वारा की गई गलतियों का फायदा उठाते हुए एल शारावी ने 36वें मिनट में दूसरा गोल किया। चेल्सी ने पहले हाफ में कुछ मौके बनाए लेकिन उसे गोल में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के दूसरे हाफ में रोमा के फॉरवर्ड डिएगो पेरॉटी ने 63वें मिनट में गोल कर रोमा की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के बाद रोमा 4 मैच में 8 अंकों के साथ ग्रुप सी के शीर्ष पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493