लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री मैंडी मूर ने कहा है कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनके अभिनय और गाना गाने के फैसलों का समर्थन किया है, लेकिन वे कभी उनके प्रबंधक नहीं बनना चाहते थे।
मूर ने एक बयान में कहा, “मुझे बहुत कम उम्र में ही महसूस हो गया था कि मेरे माता-पिता बहुत ही अच्छे हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।”
उन्होंने कहा, “इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन में क्या मोड़ आते हैं, सच्चाई यह है कि मेरे पास मजबूत नींव और परवरिश है। मेरी मां (स्टेसी) और पिता (डोनाल्ड) की तरह, जो कभी मेरे प्रबंधक नहीं बनना चाहते थे।”
‘दिस इज अस’ पर मिलने वाली प्रशंसा से अभिभूत अभिनेत्री ने कहा, “बेहद कम उम्र में संगीत करियर शुरू करने के कारण वे मेरे साथ हर जगह जाते थे। मेरे काम में मेरे माता-पिता ने हमेशा समर्थन किया है।”
dharmpath.com dharmpath