मेड्रिड, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के गोलकीपर लुका जिदान के दाएं कंधे की सर्जरी की गई है।
क्लब ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब की ओर से जारी बयान में लुका की सर्जरी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।
लुका रियल क्लब के मुख्य कोच जिनेदिन जिदान के बेटे हैं। लुका की फुटबाल मैदान में वापसी को लेकर सही समय तय नहीं किया गया है।
क्लब ने एक बयान में कहा, “लुका के दाएं कंधे में हुए फ्रैक्चर की सर्जरी हुई है। जीन मारमोज अस्पताल में डॉ. गिलेस वाल्च ने क्लब की सेनिटास मेडिकल सर्विसेस की निगरानी में उनकी सर्जरी की।”
क्लब के 19 वर्षीय खिलाड़ी लुका के चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर टीम में मोहम्मद एराम रामोस को शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath