बॉलीवुड ने आशीष नेहरा को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और सोनू निगम सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को संन्यास लेने के बाद अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नेहरा ने अपना आखिरी मैच बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के रूप में अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला।

अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में पहली जीत के लिए बधाई। हमेशा हंसने वाले आशीष नेहरा के लिए यह शानदार विदाई थी।”

अनुपम खेर ने लिखा, “धन्यवाद नेहराजी, हम आपको, आपकी मुस्कान को और आपके खेल को हमेशा याद रखेंगे। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह आपको शानदार जिंदगी दे।”

सोनू निगम ने लिखा, “भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराते हुए टी-20 में उसके खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। धन्यवाद नेहराजी।”

रीतेश देशमुख ने लिखा, ” क्रिकेट के शानदार पल देने के लिए धन्यवाद आशीष नेहरा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493