लीवरपूल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ई में चौथे दौर में लीवरपूल ने एनके मारिबोर क्लब को 3-0 से मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ ही लीवरपूल ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है।
एनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लीवरपूल और मारिबोर के बीच पहले हाफ में काफी संघर्ष देखा गया। इस कारण पहला हाफ दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा।
दूसरे हाफ में 49वें मिनट में मोहम्मद सालाह की ओर से किए गए गोल के दम पर लीवरपूल ने अपना खाता खोला।
मिडफील्डर एमरे केन ने 64वें मिनट में मिलनेर से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए लीवरपूल को 2-0 से बढ़त दी।
मारिबोर को आगे बढ़ने का एक भी मौका न देते हुए लीवरपूल ने मैच की समाप्ति के अंतिम मिनट में डेनियल स्टुरिज (90वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के साथ ही 3-0 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath