वेदांता का मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष (2017-18) की दूसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 20 फीसदी बढ़कर 2986 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2495 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में कंपनी के राजस्व में 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 21,520 करोड़ रुपये रही। जबकि, वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 15,861 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कौरा ने बताया, “समीक्षाधीन तिमाही में पीएटी में 41 फीसदी और एबिटडा में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसमें हमारे जिंक और कॉपर कारोबार का प्रमुख योगदान रहा है।”

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में वेदांता का एबिटडा 4673 करोड़ रुपये से 24 फीसदी बढ़कर 5776 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में वेदांता का एबिटडा मार्जिन 27.85 फीसदी से घटकर 26.26 फीसदी रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493