एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे किरुई, अयाना

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा मैराथन विश्व चैम्पियन ज्योफ्री किरुई और लंदन वल्र्डस 10,000 मीटर विजेता अल्माज अयाना इसी महीने की 19 तारीख को एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के 13वें संस्करण के पुरुष एवं महिला वर्ग में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे।

किरुई ने इसी साल अगस्त में लंदन में आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष मैराथन का खिताब अपने नाम किया था। वह इस मैराथन में दो साल पहले छठे स्थान पर रहे थे।

वहीं महिला वर्ग में मौजूदा 10,000 मीटर विश्व विजेता इथोपिया की अयाना भारतीय जमीन पर पहली बार कदम रखेंगी।

इनके अलावा गुरुवार को रेस में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई। यह सभी भारत के इस बड़े आयोजन में कई रिकार्ड तोड़ने के इरादे से उतरेंगे।

पुरुष वर्ग में इथोपिया के गुये अडोला के नाम 59:06 मिनट में रेस पूरी करने का रिकार्ड है जो उन्होंने 2014 में बनाया था। वहीं महिला वर्ग में केन्या की मैरी कीटैनी ने एक घंटे छह मिनट 54 सेकेंड़ में रेस पूरी की थी। उन्होंने यह रिकार्ड 2009 में बनाया था।

अबाबेल येशानेह और हेलाह किपरोप भी इस मैराथन में हिस्सा लेंगी।

मैराथन की आयोजक संस्था प्रोकैम इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक सिंह ने कहा, “लंदन से दो विश्व चैम्पियन लेकर आना इस रेस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बताता है। यह बताता है कि हम एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में विश्व के सर्वश्रेष्ठ धावकों को चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493