पावर वल्र्ड जिम्स बाइ तालवालकर्स अब नोएडा में

नोएडा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। किफायती दर में विश्व-स्तरीय फिटनेस सेंटर शुरू करने वाले पावर वल्र्ड जिम्स बाइ तालवालकर्स ने नोएडा में अपना ब्रांच खोला है।

अत्याधुनिक उपकरण, प्रमाणित प्रशिक्षकों व 6500 रुपए (प्लस टैक्स) प्रति वर्ष के अनोखे लांन्च ऑफर के साथ, पावर वल्र्ड जिम्स नोएडा के लिए गुणवत्ता पर समझौता किए बिना, एक किफायती प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा है।

इन नए जिम्स की ओपनिंग पावर वल्र्ड की महत्वाकांक्षी कार्यनीति और नोएडा के निवासियों के प्रति पावर वल्र्ड के समर्पण को प्रदर्शित करती है। पावर वल्र्ड का उद्देश्य नोएडा के लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली का अहसास करने में सशक्त करने के साथ ही उनकी स्वास्थ को नियंत्रित करने और फिर से अच्छी सेहत पाने में सक्षम करना है।

पावर वल्र्ड जिम का लक्ष्य अपने सभी सदस्यों के फिटनेस के स्तर को बेहतर करना और एक निष्ठावान दिल, एकाग्र आत्मा व साहसी मन के साथ सेहतमंद जिंदगी जीने की ओर उन्हें प्रोत्साहित करना है।

नोएडा में दोनों जिमों का संचालन 18 सितंबर से शुरू हो गया है। एक जिम माउंट रोड, होशियारपुर गांव, सेक्टर- 51 खोला गया है तथा दूसरा जिम भांगेल स्थित रघुवीर कॉम्पलेक्स में खुला है।

पावर वल्र्ड जिम्स के संस्थापक व एमडी तलावू आलईलिमा ने कहा, “मैंने लोगों को सशक्त करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ पावर वल्र्ड जिम्स की स्थापना की थी ताकि वे अपनी सेहत को नियंत्रित कर सकें और हर रोज अपनी सर्वश्रेष्ठ जीवनशैली का आनंद ले सकें। हमने बेंगलुरू में अपने 20 जगह में इस उद्देश्य को पूरा किया। नोएडा में पावर वल्र्ड जिम्स को लॉन्च करने के साथ, हम अपने सभी जिमों में इसी समर्पण व जोश को प्रस्तुत करने का वादा करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493