आस्था अग्रवाल को तैयार होने में लगते हैं घंटों

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में प्रार्थना की भूमिका निभा रहीं टेलीविजन अभिनेत्री आस्था अग्रवाल को शो के लिए तैयार होने में लगभग दो घंटे का समय लगता है।

अभिनेत्री ने बताया, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे तैयार होने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं। लेकिन प्रार्थना बनने के लिए लगभग दो घंटे का समय लगता है। इसकी वजह किरदार का भारतीय मेकअप और ‘गजरा’ लगाया जाना है। इसके अलावा, साड़ी अलग तरह से पहनाई जाती है, जिसके लिए कई प्रयास किए जाते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसे ठीक ढंग से पहनाने में लगभग दर्जनों सेफ्टी पिन्स के इस्तेमाल होते हैं।”

स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक की अभिनेत्री का कहना है कि उनके स्टाइल के लिए काफी प्रयास किए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493