भारती सिंह की शादी का लंहगा तैयार करेंगी नीता लुल्ला

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर नीता लुल्ला कॉमेडियन भारती सिंह के लिए शादी के पोशाक तैयार करेंगी। लुल्ला ने बताया कि उन्होंने उनके लिए फ्यूजन थीम चुना है।

भारती दिसंबर में अपने प्रेमी और लेखक हर्ष लिंबाचिया से शादी करने जा रही हैं। वह गोवा में तीन दिसंबर को शादी करेंगी।

लुल्ला ने कहा, “मैंने फ्यूजन थीम चुना है और वह समकालीन दुल्हन के समान होंगी। किसी भारतीय शादी में विरासत के साथ भव्यता, रंग और संस्कृति का सहज मिश्रण होता है, और हम उनकी शादी के लिए अपनी डिजाइन में वही भाव लाने को उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “संतरी रंग को आनंद से जोड़ते हुए, यह रंग चूड़ी समारोह के लिए आवश्यक है। भारती मनोरंजक हैं। थोड़ा-सा ट्विस्ट उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगा। खूबसूरत अनारकली नेट झूमर बूटा और गले पर कढ़ाई की गई है।”

रिसेप्शन के लिए उन्होंने एक गाउन डिजाइन किया है, जो डायमंड कढ़ाई के साथ रॉयल ब्लू कलर का है।

भारती अब भी इस बात को लेकर चकित हैं कि लुल्ला उनके रिसेप्शन और शादी के लिए पोशाक तैयार कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सोशल मीडिया और फैशन वीक्स में उनका काम देखा है और फिल्म सितारों से उनके काम के बारे में सुना है और कई प्रतिष्ठित फिल्मों में देखा है। मैं अपनी पोशाक को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493