बार्सिलोना के रडार पर ग्रेमियो मिडफील्डर आर्तुर

रियो डी जनेरियो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना की नजर ब्राजीलियाई खिलाड़ी आर्तुर मेलो पर है।

स्पेनिश क्लब मिडफील्डर आर्तुर को कैम्प नाउ में शामिल करने का विचार बना रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी ग्रेमियो टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इस सप्ताह क्लब ने कोपा लिबर्टाडोरेस के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

आर्तुर को बोलीविया और चिली के खिलाफ पिछले माह खेले गए विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया जाएगा।

समाचार पत्र ‘गाजेटा एस्पोर्टिवा’ ने कहा, “कोपा लिबर्टाडोरेस में आर्तुर की फॉर्म ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उनकी दूरदर्शिता काफी अच्छी है।”

पिछले माह आर्तुर ने ग्रेमियो के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत वह दिसम्बर, 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493