इंडो-पोलिश फिल्म में वकील की भूमिका निभाएंगे अरमान

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अरमान कोहली आगामी इंडो-पोलिश फिल्म ‘नई मीन्स नई’ में एक वकील की भूमिका में दिखेंगे।

विकास वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म भारत व पोलैंड की संस्कृति के बीच संबंधों और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।

‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘औलाद के दुश्मन’, ‘कहर’ और ‘जानी दुश्मन’ में भूमिका निभा चुके अरमान ने कहा, “मैं इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह इस तरह की पहली इंडो-पोलिश फिल्म है, जो दोनों देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान करेगी। यह दो अलग-अलग देशों (भारत व पोलैंड) और इनके कलाकारों के बीच एक तरह का अंतर्राष्ट्रीय संबंध है। विकास निर्देशन में अच्छे हैं। मैं उनके साथ काम कर खुश हूं।”

फिल्म में गुलशन ग्रोवर, एना एडोर, नीतू चंद्रा और पोलैंड की अभिनेत्री एना गुजिक प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493