हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मुनाफा 11 फीसदी घटा

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आदित्य बिरला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. के मुनाफे में 10.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 393 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 393 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 440 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय में 7.80 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 10,308 करोड़ रुपये रही, जो कि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही के दौरान 9,562 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493