निशानेबाजी : राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी

ब्रिस्बेन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाजों का राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन जारी है।

ओलम्पियन ओमप्रकाश ननजप्पा और डबल ट्रैपर अंकुर मित्तल ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोना जीता, वहीं विश्व कप फाइनल में कांस्य पदक जीतने वाले अमनप्रीत सिंह ने रजत और जीतू राय ने कांस्य पदक जीता।

इस टूर्नामेंट में जीतू ने दूसरी बार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।

अंकुर मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने साल का अंत और भी बेहतरीन तरीके से करने के लिए डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण जीता।

श्रेयसी सिह ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

अभी तक इस प्रतियोगिता में भारत ने 15 पदक जीत लिए हैं।

जीतू ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 559 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं अमनप्रीत ने 543 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रकाश को इस स्पर्धा में 542 अंक हासिल हुए। वह चौथे स्थान पर थे।

प्रकाश ने हालांकि, फाइनल में 24 में से 18 निशाने सही लगाते हुए खेल में वापसी की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493