मामाअर्थ ने फिल्म ‘रिबन’ के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मेडसेफ प्रमाणित भारत के पहले ब्रांड मामाअर्थ ने कल्कि कोचलिन और सुमित व्यास की फिल्म ‘रिबन’ के साथ साझेदारी की है। यह फिल्म शुक्रवार (3 नवंबर) को भारत समेत सिंगापुर और अमेरिका में रिलीज हुई।

यह साझेदारी ब्रांड के सिद्धांत का हिस्सा है जिमसें वह अपने साझेदार माताओं और उपभोक्ताओं से जुड़ने के लगातार नए, आकर्षक तरीके की तलाश और उनका उपयोग करते हैं।

इस साझेदारी का स्वागत करते हुए मामाअर्थ की सह-संस्थापक और प्रमुख गजल अलहाग ने कहा, “रिबन के साथ साझेदारी एक नई रोमांचक यात्रा की शुरुआत है जोकि हमें रजत पर्दे के माध्यम से मामाअर्थ के अलग उत्पाद और प्रगतिशील सेवा प्रदान करने के तरीकों को बढ़ावा देने में मदद करेगी।”

फिल्म ‘रिबन’ का निर्देशन राखी सांडिलिया ने किया है और इसमें अभिनेत्री कल्कि कोचलिन और अभिनेता सुमित व्यास भी नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता स्वाति मंडल और प्रकाश मंडल ने कहा, “पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यवस्था मामाअर्थ को नए और युवा माता-पिता के बारे में बनी फिल्म का लाभ उठाने में मदद करेगी। यह हमें ब्रांड के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताने में मदद करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493