नाटो के जहाजी बेड़े ने जॉर्जिया के काले सागर बंदरगाह पर लंगर डाला

तिब्लिसी, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चार जहाजों ने जॉर्जिया के काले सागर तट पर बटूमी के बंदरगाह में लंगर डाल दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉर्जिया के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस समुद्री समूह का नेतृत्व संबद्ध समुद्री कमान के उपकमांडर वाइस एडमिरल हर्वे बलेजीन ने किया। इस समूह में रोमानिया का फ्रिजेट रीगेल फर्डिनांड, बुल्गारिया का बीजीसी शक्वाल और तुर्की का टीसीजी एड्रेमिट भी शामिल है।

मंत्रालय ने बताचया कि ये पोत छह नवंबर तक बटूमी बंदरगाह पर रहेंगे और ये जॉर्जिया की ओर से किए जाने वाले संयुक्त सैन्याभ्यास में हिस्सा लेंगे।

मंत्रालय का कहना है कि लंगर डालने का स्पष्ट संकेत हैं कि उन्होंने जॉर्जिया के प्रति समर्थन जता दिया है।

नाटो के जहाजी बेड़े की यह जॉर्जिया की तीसरी यात्रा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493