सफलता रातोंरात नहीं मिलती : पल्लवी प्रधान

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘जीजी मां’ में उत्तरा देवी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पल्लवी प्रधान का कहना है कि सफलता आसानी से नहीं मिलती।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘जीजी मां’ में उत्तरा देवी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पल्लवी प्रधान का कहना है कि सफलता आसानी से नहीं मिलती।

अभिनेत्री ने कहा, “सफलता रातों रात नहीं मिलती। हमें इसकी कामना करनी चाहिए और इसके लिए मेहनत करनी चाहिए। मुझे नाट्य मंच और नाटकों में काम करना बहुत पंसद है। हर बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आसान नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि जब आप अपने काम से खुश होते हैं और आपका काम आपको वहां ले जाता है, जहां आप पहुंचना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में पैसा मायने नहीं रखता। आज मैं संतुष्ट और खुश हूं।”

धारावाहिक ‘जीजी मां’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493