बार्का के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी

बार्सिलोना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा।

इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

जावी हर्नांडेज (767) और आंद्रेस इनिएस्ता (642) ने ही बार्सिलोना के लिए मेसी से ज्यादा मैच खेले हैं। मेसी ने 16 अक्टूबर 2004 को बार्सिलोना के लिए पहला मैच खेला था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेसी ने क्लब के लिए अबतक 523 गोल दागे हैं और इस मामले में कोई खिलाड़ी उनके आस-पास भी नहीं है।

मेसी ने सेविल के खिलाफ 21 लीग मैचों में 23 गोल मारे हैं। मेसी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लगता कि वह शनिवार को गोल न करें।

बार्सिलोना स्पेनिश लीग में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि सेविया 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। सेविया के खिलाफ होने वाले मैच में बार्सिलोना के आंद्रे गोम्स, डेम्बले और राफिन्हा चोट के कारण नहीं खेलेंगे।

सेविया को बार्सिलोना के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493