लीसेस्टर ने देमाराई के करार में विस्तार किया

लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी क्लब ने देमाराई ग्रे के करार में विस्तार किया है।

इस करार के तहत देमाराई अब 2021 तक क्लब में बने रहेंगे। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी देमाराई पिछले माह क्लब के साथ चर्चा कर रहे थे।

लीसेस्टर की वेबसाइट पर जारी एक बयान में देमाराई ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं बस जो कर रहा हूं, उसे जारी रखना चाहता हूं। मुझे अपने प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करनी है।”

इंग्लैंड की अंडर-21 टीम के दिग्गज देमाराई पिछवे साल 48.4 लाख डॉलर में लीसेस्टर क्लब से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493