बर्लिन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मिडफील्डर मारियो गोएट और इलाके गुएनडोगान ने इंग्लैंड तथा फ्रांस के साथ होने वाले दोस्ताना मुकाबलों के लिए जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में वापसी की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जर्मन कोच जोएकिम लोउ ने इसकी पुष्टि की है।
डार्टमंड के लिए पेशेवर फुटबाल खेलने वाले गोएट और मैनचेस्टर सिटी के गुएनडोगान ने लगभग 354 दिनों के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।
इसके अलावा लोउ ने लिपजिग के 26 साल के डिफेंडर मार्सेल हाल्सटेनबर्ग को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह दी है।
इन मैचों के लिए लोउ ने जो 25 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें 2014 में विश्व कप जीतने वाली टीम के आठ सदस्य शामिल हैं। इसेक अलावा इस साल आयोजित फीफा कनफेडरेशंस कप में खेलने वाली टीम के 16 सदस्य शामिल हैं।
जर्मनी की टीम 10 नवम्बर को इंग्लैंड में उसके खिलाफ भिड़ेगी जबकि उसे इसके चार दिन बाद ही कोलोन में फ्रांस से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath