मुझे फुटबाल का जुनून है : अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हे फुटबाल का जुनून है। वह आईएसएल के फुटबाल क्लब पुणे सिटी के सह-मालिक हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने एक फुटबाल टीम का सह-मालिक क्यों बनना चाहा? अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, “मेरे पास पहले भी मौका था, लेकिन मैं उस समय तैयार नहीं था। मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहता था और अब मुझे महसूस हुआ कि मेरे पास अपने काम एवं फुटबाल में संतुलन बनाने की क्षमता है और जो लोग पहले से पुणे की टीम के सह-मालिक हैं, वे भी बहुत अच्छे हैं।”

अर्जुन ने कहा, “मैंने उनसे पहले भी बात की थी.. मुझे फुटबाल का जुनून है। यह मेरा पसंदीदा खेल है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फुटबाल टीम का सह-मालिक होने से उनपर जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं? अर्जुन ने कहा, “आप इसकी योजना बनाते हैं। जहां चाह, वहां राह। जब व्यस्त शूटिंग की बात आती है तो कभी-कभी आपको अपनी फिल्मों को प्राथमिकता देनी पड़ती है और टीम भी यह जानती है। मुझे हर दिन हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है..मुझे अपने तरीके से सहयोग करना होगा।”

अर्जुन ने आगे कहा कि यह उनका पहला उपक्रम है, इसलिए इसमें वह कूदने के बजाए धीरे-धीरे काम करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493