राजकोट टी-20 : मुनरो का शतक, भारत को 197 रनों का लक्ष्य

राजकोट, 4 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के सामने 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 58 गेंदों में सात चौके तथा इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 109 रनों की पारी खेली। मुनरो का यह करियर का दूसरा टी-20 शतक है।

मुनरो के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 41 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर किवी टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही।

भारत के लिए युजवेंद्र चहल और अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493