रणवीर ने खत्म की ‘पद्मावती’ की शूटिंग, दीपिका संग मनाया जश्न

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। अपने हिस्से की शूटिंग पूरी होने पर रणवीर ने अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जश्न भी मनाया।

रणवीर ने मंच ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, “और यह पूरी हुई। अलविदा अलाउद्दीन। एक साल और कुछ सप्ताह बाद, मैं आपको विदाई दे रहा हूं। आपकी अशांत आत्मा को शांति मिले .. खिलजी”

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर का आक्रामक अवतार नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दीपिका ने शनिवार रात अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, कृति सैनन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, जाह्न्वी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक बच्चन, आथिया शेट्टी, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और इमरान खान अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493