एयू अध्यक्ष सूडान के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे

खार्तूम, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष मूसा फाकी महामत रविवार से अफ्रीकी हॉर्न मुद्दे पर चर्चा के लिए सूडान की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। सूडान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को मंत्रालय द्वारा दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए कहा, “एयू अध्यक्ष सूडान के विदेश मंत्री इब्राहिम घनडौर के साथ आधिकारिक वार्ता के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।”

बयान में कहा गया कि यह वार्ता अफ्रीका के हॉर्न और अफ्रीकी महाद्वीप के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

महामत इस यात्रा के दौरान सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल-बसीर और प्रधानमंत्री बक्री हसन सालेह से मूलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493