अंतर्राष्ट्रीय रग्बी टूर्नामेंट जीतने वाले लड़कों पर फिल्म बना रहे उज्‍जवल चटर्जी

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता उज्‍जवल चटर्जी ने बताया कि वह भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) की यू-14 रग्बी टीम पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसने वर्ष 2007 में लंदन में अंतर्राष्ट्रीय स्कूल्सल रग्बी सेवन्स टूनार्मेट जीता था।

उन्होंने कहा, “ये बच्चे (मयूरभंज, झारखंड और भुवनेश्वर से 12 आदिवासी लड़के) मेरी फिल्म के हीरो हैं। यह चिल्ड्रेन्स फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआई) द्वारा निर्मित है। यह बच्चों पर आधारित है, जिन्होंने अंग्रेजी कोच, पॉल वाल्श की सहायता से टूर्नामेंट जीता था।”

उन्होंने बताया कि कोलकाता, भुवनेश्वर और लंदन में इसकी शूटिंग होगी।

टीम में मुंबई, कोलकाता और भुवनेश्वर से बारह लड़के पेश किए जाएंगे।

चटर्जी ने कहा, “अभिनेता जेसन वेस्ट, पॉल वाल्श की भूमिका निभाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493