जिम्मी फॉलन की मां का निधन

न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन मेजबान जिम्मी फॉलन ने अपनी मां ग्लोरिया की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उनका शनिवार को निधन हो गया।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, फॉलन परिवार के प्रवक्ता ने बताया, “जिम्मी फॉलन की मां ग्लेरिया का शनिवार को निधन हो गया।”

उन्होंने बताया, “एनवाईसी के एनवाईयू लेंगोन मेडिकल सेंटर में जब उनकी मां का निधन हुआ तो जिम्मी अपने परिजनों के साथ उनके पास थे। कठिन समय से गुजर रहे जिम्मी और उनके परिवार के लिए प्रार्थना।”

सूत्र ने बताया, “ग्लोरिया बीमार थीं और फॉलन उन्हें अस्पताल ले गए थे।”

फॉलन अपने पारिवारिक जीवन को व्यक्तिगत रखते हैं, लेकिन कुछ वर्षो से उन्होंने अपनी मां के बारे में मजेदार कहानियां और प्यारे क्षण साझा किए।

उल्लेखनीय है कि जून में उन्होंने हॉवर्ड स्टर्न को बताया था कि उनकी मां एक नन थीं। इससे पहले उन्होंने टॉक शो ‘मॉमक्यूट्स’ में अपनी मां के बारे में बातचीत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493