‘मुल्क’ मेरे करियर की सबसे जल्द बनी फिल्म : ऋषि कपूर

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ अब तक उनके करियर की सबसे कम समय में बनी फिल्म है।

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ अब तक उनके करियर की सबसे कम समय में बनी फिल्म है।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “और तीन दिनों में इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी। बिना कोई समझौता किए मैने सबसे कम समय में 27/28 दिनों में ही इस फिल्म की शूटिंग कर ली है। तीन घंटे के मेकअप को लेकर भी कोई पछतावा नहीं है।”

अभिनेता ने निर्देशक को भी बताया कि ‘मुल्क’ के लिए काम करने में उन्होंने कितनी मेहनत की है।

उन्होंने निर्देशक से कहा कि उन्हें ‘बॉबी’ में भी इतनी कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी जितनी ‘मुल्क’ में करनी पड़ी है।

फिल्म में तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा और नीना गुप्ता जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म में ऋषि अलग तरह के हेयरकट और मूछों में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493