जैकलिन फर्नाडीज की मिक्स्ड मार्शल आर्ट का धमाकेदार वीडियो!

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज फिटनेस के मामले में हमेशा प्रेरणादायी रही हैं। अभिनेत्री के पास वास्तव में अद्भुत और बेहतरीन काया है, लेकिन इस तरह की काया पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं।

इसके जरिए उन्होंने सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की जानकारी दी है कि वह इसके जरिए तंदुरुस्त और फिट रहती हैं।

जैकलिन के इस वीडियो में किक-बॉक्सिंग और फ्रीहैंड कुश्ती भी शामिल है।

अभिनेत्री ने इससे पहले पॉल डांस के जरिए अपने लचीले अवतार से रूबरू करवाया था और अब उनके इस नए वीडियो ने फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

जैकलिन को पोल डांसिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे व्यायाम के लिए जाना जाता है।

काम की बात की जाए तो, ‘जुड़वा 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493